चंदौली, सितम्बर 8 -- पीडीडीयू नगर। रवि नगर स्थित गोविंद वाटिका परिसर में चल रहे गणपति पूजा का दसवें दिन शनिवार की देर रात गाजे बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया। लोगों ने अबीर गुलाल खेलते हुए अलीनगर स्थित आलू मिल के पास नहर में विधि विधान से गजानन मूर्ति का विसर्जन किया। इसके पहले मानसी और अमित मध्यान के आवास पर मंत्रोचार के साथ हवन पूजन किया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते हुए आजीवन सुख प्रदान करने की मांग की। हर साल की तरह इस वर्ष भी 9 दिन स्थापित रहने के बाद दसवें दिन विधि विधान से पूजा पाठ करके गजानन की मूर्ति की का विसर्जन किया गया। प्रतिदिन सुबह और रात 8 बजे आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इसमें दर्जनों भक्तगण शामिल होते हैं। इससे पूरा गोविंद वाटिका भक्तिमय हो जाता है। इस मौके पर आशा देवी, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.