मधुबनी, फरवरी 13 -- लदनियां,नि सं। थाना क्षेत्र के गजहरा गांव निवासी सिद्धेश्वरी लक्ष्मीनाथ संस्कृत महाविद्यालय गजहरा के पूर्व प्राचार्य दयाकांत झा के घर में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया। लगभग दो दर्जन हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने पांच लाख नकद, 52 भरी सोना व चांदी समेत एक करोड़ से अधिक के सामान लूट लिए। रात के 12 बजे के बाद पहुंचे डकैतों ने एक घंटे से अधिक देर तक लूटपाट की। लूट के बाद अंत में उत्तर दिशा की ओर भागते हुए फायरिंग की। एसपी के आदेश पर श्वान दस्ता को भी घटना का उद्भेदन करने में लगाया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वैसे पुलिस ने पूछताछ के लिए एक ग्रामीण सूर्यनाथ झा को अपने कब्जे में लिया है। एसपी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.