अमरोहा, फरवरी 15 -- अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर एसपी अमित कुमार आनंद ने शनिवार देर रात नौगावां सादात क्षेत्र स्थित गजस्थल मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मौजूदगी का परीक्षण किया। महाशिवरात्रि पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में सतत गश्त सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर विशेष नजर रखने की बात कही। एसपी ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान का प्रभावी तरीके से लागू करें। भीड़ को नियंत्रित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.