गोरखपुर, फरवरी 8 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के एक निजी होटल में रविवार को 'अल्फाज जंग' गजल प्रतियोगिता का प्रथम ऑडिशन हुआ। ऑडिशन के प्रथम दिन सीनियर एवं जूनियर वर्ग के 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी गजल गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। निर्णायक की भूमिका में अखिलेश सिंह (गजल गायक एवं रेडियो-दूरदर्शन कलाकार) तथा अजय शर्मा (क्लास-वन ए ग्रेड, रेडियो-दूरदर्शन कलाकार) रहे। लिरिक्स म्यूजिक एकेडमी की डायरेक्टर कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन 15 फरवरी को होगा, जबकि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 28 फरवरी को विजय चौक स्थित एक होटल में होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के सदस्यों सौम्या यादव, अमन मिश्रा, पवन कुमार राव, श्रेष्ठ श्रीवास्तव आदि सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान सत्या पांडे (पूर्व मेयर, गोरखपु...