अमरोहा, दिसम्बर 19 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले की सड़कों की हालत सुधारने की कवायद के बीच गजरौला ब्लाक क्षेत्र में आलमपुर तिराहे से लिसड़ई बुजुर्ग गांव तक अधबने मार्ग के निर्माण को शासन ने 72 लाख रुपये से मंजूरी दी है। करीब एक किमी लंबे मार्ग के लिए शासन ने 55 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। जल्द मार्ग निर्माण के बाद ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। गौरतलब है कि जिले में सालों से खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। इसी कवायद में शासन ने बीते नवंबर माह में जिले की दर्जनों सड़कों के मरम्मतीकरण, नवीनीकरण व नवनिर्माण को मंजूरी दी है ताकि लोगों को सड़कों पर आते-जाते परेशानी का सामना न करना पड़े। जर्जर हाल सड़कों की हालत सुधरने और नई सड़कों के निर्माण से सफर की राह आसान होने के बाद जिलेवासियों को काफी राहत मिलेगी। लगातार जारी कवायद के...