अमरोहा, अगस्त 31 -- भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने तिगरी पहुंचे श्रद्धालुओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने किसी तरह श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया। निर्धारित स्थान पर मूर्ति विसर्जन कराया। गणेश चतुर्थी पर घरों में विराजमान भगवान गणेश का अब श्रद्धालु विसर्जन करने गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। तिगरी गंगा में अमरोहा के अलावा आसपास अन्य जिलों से भी श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन करने पहुंचते हैं। शनिवार को यहां गांव पतेई खालसा निवासी श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे। टाटा मैजिक में सवार श्रद्धालुओं को पुलिस ने गंगा बांध पर रोकने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी श्रद्धालु वाहन समेत गंगा तक पहुंच गए। पीछे से दौड़ी पुलिस ने श्रद्धालुओं को गंगा में मूर्ति विसर्जन करने से रोक दिया। इसे लेकर श्रद्धालुओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। क...