अमरोहा, जुलाई 1 -- मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दंपति घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायापुरी निवासी रमेश व आनंद के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हो गया। शोर होने पर मोहल्ले वाले दोनों पक्ष के लोगों को समझा शांत कराया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आनंद परिवार संग रमेश के घर में घुस गया व उसे एवं उसकी पत्नी प्रियंका को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.