पीलीभीत, अगस्त 31 -- गजरौला, संवाददाता गजरौला क्षेत्र के माला रेंज से सटे गांव मे रोजाना जंगली हाथी फसल खराब कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई है। क्षेत्र के अंर्तगत गोयल कॉलोनी, ढेरम मंडरिया आदि गांव में कई किसानों की धान और गन्ने की फसल खराब कर दी है। बीती रात जंगली हाथी ने गांव सिरसा सरदाह के किसान जगतार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह का एक एकड़ गन्ना बर्बाद कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि अब तक हाथी कई एकड़ धान की फसल रौंद चुके हैं। एक माह से जंगली हाथी गोयल कॉलोनी, सिरसा सरदाह, महुआ आदि गांव में देखे जा रहे है। किसानों की गन्ना धान की फसल को रौंद रहे हैं। फसल की सुरक्षा के लिए किसान अपनी जान जोखिम में डालकर रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार वन विभाग से शिकायत की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.