अमरोहा, जुलाई 17 -- पुलिस ने चोरी के मामले में 29 साल से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जेल से छूटकर आने के बाद उसने ठिकाना बदल लिया था। वह गजरौला में छिपा हुआ था। अदालत ने उसका रेड वारंट जारी किया था। बुधवार को पुलिस ने वारंटी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कलाली निवासी खुर्शीद के खिलाफ साल 1996 में चोरी के आरोप में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जेल से छूटकर आने के बाद से वह इस मुकदमे की तारीख पर अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। इसके बाद खुर्शीद परिवार समेत कहीं गायब हो गया था, ग्रामीणों को भी उसकी कोई जानकारी नहीं थी। करीब 29 साल से फरार खुर्शीद के अदालत से बीते दिनों रेड वारंट जारी किए गए थे। थाना पुलिस तभी से उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.