पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- गजरौला। थाना गजरौला कला क्षेत्र के बिठौरा कला में देशी शराब की दुकान पर छोटी दीपावली रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की शराब चोरी कर ली। चोरों ने दुकान में लगे सीसी कैमरे को भी चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची थाना गजरौला पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। दुकान प्रबंधक की तहरीर पर थाना गजरौला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राकेश कुमार अग्रवाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां में देशी शराब की दुकान है। चोरों ने 19 अक्तूबर की रात में दुकान में लगा मुख्य ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी करीब 42 पेटी देशी शराब और सीसीटीवी कैमरा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.