अमरोहा, फरवरी 25 -- गजरौला, संवाददाता। भानपुर रेलवे फाटक के पास मंगलवार दोपहर गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर किराना व्यापारी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार शहर के रेलवे स्टेशन रोड निवासी 42 वर्षीय मुनीश उर्फ बंटी पुत्र रवि अग्रवाल शहर में रेलवे स्टेशन के पास किराना की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि उसकी किसी बात को लेकर अपने परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज मुनीश मंगलवार दोपहर शहर में भानपुर रेलवे फाटक के पास पहुंच गया। इसी दौरान दिल्ली की दिशा से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर उसने जान दे दी। गेटमैन ने हादसे की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। जानकारी पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.