पीलीभीत, फरवरी 4 -- लालपुर। गजरौला से पूरनपुर मार्ग पर जरा चौकी के निकट शिवनगर मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने जेसीबी के साथ जरा क्षेत्र में लिंक मार्ग पर लंबे समय से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। एनएचआई की अभियंता सुमन लता, सहायक अभियंता विजय राज, गजरौला पुलिस बल तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की टीम दोपहर में पुलिस बल के साथ पहुंची। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि जिन रेहड़ी-खोखा संचालकों पर कार्रवाई की गई। उन्हें पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई करते हुए छह से अधिक रेहड़ी-खोखे सड़क से हटाए गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिन लोगों के खिलाफ की गई, उनमें कमल पुत्र मेवाराम, इरशाद पुत्र लईक, जफर पु...