अमरोहा, मार्च 19 -- गाजियाबाद में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहे गजरौला निवासी युवक ने वहां कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमजदा परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक गाजियाबाद में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वहां वह किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि परिजनों से फोन पर उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बात से नाराज युवक ने गाजियाबाद में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़़ोस के लोगों ने कमरे में उसका शव लटका देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर युवक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आननफानन परिजन गाजियाबाद पहुंचे व शव लेकर देर शाम वापस लौटे। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.