अमरोहा, जून 14 -- क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में शुक्रवार रात कच्छा बनियान गिरोह का शोर मच गया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण रात में ही खेतों की तरफ पहुंचे। कांबिंग कर गिरोह के सदस्यों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गौरतलब है कि पहले खादर गुर्जर क्षेत्र में ही कचछा बनियान गिरोह का शोर मच रहा था लेकिन अब खादर क्षेत्र में भी चड्डी गिरोह की आहट सुनाई दी है। शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी के आसपास ग्रामीणों को कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य दिखाई दिए। शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य इस बीच एक गन्ने के खेत में घुस गए। वहीं ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया। लाठी-डंडे लेकर गिरोह के सदस्यो की तलाश की। हालांकि उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इस बावत प्रभारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.