अमरोहा, जनवरी 16 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। शहर के आनंदा मिल्क प्लांट में गुरुवार तड़के इनकम टैक्स की टीम ने औचक छापामारी की। आठ कारों में सवार इनकम टैक्स अधिकारी प्लांट में दाखिल हुए तो हर तरफ हड़कंप मच गया। करीब 40 सदस्यीय टीम देर रात तक जांच में जुटी रही। इस दौरान प्लांट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए। मेन गेट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे संचालित आनंदा मिल्क प्लांट में गुरुवार तड़के साढ़े पांच बजे आठ कारों में सवार होकर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची। टीम गाजियाबाद की बताई जा रही है। टीम ने सबसे पहले मेन गेट की सुरक्षा बढ़ाई और फिर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड के फोन जब्त कर लिए। इसके बाद टीम प्लांट के अंदर दाखिल हुई और वहां काम कर रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए। किसी ...