नई दिल्ली, जनवरी 20 -- मध्यप्रदेश अजब है, सबसे गजब है। यह टैगलाइन सतना जिले में एक बार फिर सच साबित हुई है। यहां के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ने 47 साल के एक पुरुष मरीज के पेट में 'गर्भाशय' (Uterus) खोज निकाला है। हद तो तब हो गई जब रिपोर्ट में बताया गया कि यह गर्भाशय 'उल्टी' स्थिति में है। पुरुष के शरीर में महिला अंग बताने वाली यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। मामला उचेहरा भाजपा के नगर पंचायत के अध्यक्ष 47 साल के निरंजन प्रजापति का है। 13 जनवरी को निरंजन प्रजापति को पेट में तेज दर्द हुआ। वे इलाज और जांच के लिए सतना के स्टेशन रोड स्थित सतना डायग्नोस्टिक सेंटर' पहुंचे। वहां सेंटर के संचालक डॉ. अरविंद सराफ की देखरेख में उनकी सोनोग्राफी की गई। जब रिपोर्ट हाथ में आई, तो मरीज और उनके परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.