नई दिल्ली, जनवरी 16 -- रेलवे सुरक्षा और पुलिस महकमे की नाक में दम करने वाले एक 'सीरियल कॉलर' की सनक का आखिरकार पकड़ा गया है। जौनपुर के रहने वाले इस आरोपी ने महज अफसरों को परेशान करने के लिए काशी-दादर एक्सप्रेस में बम होने की ऐसी अफवाह फैलाई कि पूरी रेल सुरक्षा व्यवस्था हिल गई। शातिर इतना कि पुलिस को चकमा देने के लिए 15 अंकों वाले 'सीक्रेट' डिजिटल नंबर और मुंबई के पीसीओ का इस्तेमाल किया, लेकिन वाराणसी जीआरपी की टीम ने उसे मुंबई के एक अपार्टमेंट से दबोच लिया। शातिर की पहचान जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दियावां महादेव निवासी राजेश शुक्ला के रूप मे हुई है। यह झूठी सूचना देने के कारण पहले भी जेल जा चुका है। जेल से निकलने के बाद दोबारा वही हरकत की है। उसके पास से एक डायरी और ड्यूटी कार्ड बरामद किया गया है। डायरी में रेलवे के प्रमुख कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.