नई दिल्ली, जनवरी 21 -- अगर आप घर पर Broadband लगवाने का प्लान रहे हैं लेकिन कम बजट में तेजतर्रार स्पीड और ढेर सारे डेटा चाहिए, तो BSNL के पास आपके लिए एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है, जो बीएसएनएल की वेबसाइट पर Fiber BSNL SPARK नाम के साथ लिस्टेड है। कंपनी पहले 12 महीनों के लिए इस प्लान पर डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद, यह 400 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है। सस्ता होने के बावजूद इसमें तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड के साथ ढेर सारा डेटा मिल रहा है। कितनी है कीमत और इस प्लान में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं, चलिए बताते हैं...बीएनएस स्पार्क प्लान की डिटेल्स बीएसएनएल ने एक्स पर पोस्ट कर इस प्लान के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने लिखा कि BSNL Spark plan के साथ अपनी होम कनेक्टिविटी को ...