कुरावली (मैनपुरी)।, फरवरी 11 -- यूपी के मैनपुरी में पूर्ति विभाग और एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर ने पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर और जींगन चंदाई में चल रहे दो अवैध पेट्रोल पंप पकड़े हैं। पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी अंतरराज्यीय अपराधी है। इन्होंने फर्जी पते पर फर्जी पेट्रोल, रिफाइनरी और पेट्रोलियम कंपनियां भी बना रखी हैं। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकर्णीय ऊर्जा विभाग प्राधिकरण द्वारा बायोडीजल की बिक्री के लिए प्राइवेट कंपनियों को अधिकृत किया गया है। इन कंपनियों में पंजीकरण कराकर और एनओसी लेकर पेट्रोल पंप संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन सलेमपुर में फर्जी रूप से पेट्रोल पंप खोल लिया गया। इसकी शिकायत लोगों द्वारा की ग...