कौशाम्बी, मार्च 18 -- विकास खण्ड कौशाम्बी की ग्राम पंचायत अतरसुइया में गजब का कारनाम देखने को मिला है। यहां ग्राम प्रधान ने अपने एक करीबी को मजदूर दिखाकर उसके खाते में एक लाख दो हजार 753 रुपये का भुगतान कर लिया है। हद तो जब हो गई जब ग्राम प्रधान ने आठ माह 12 दिन में मजदूर को एक दिन भी अपसेंट नहीं किया। जिम्मेदार हैं कि राज्य वित्त की धनराशि से हुए भुगतान को लेकर आंखे बंद किए हुए हैं। कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार खुलने लगा है। ग्राम पंचायत अतरसुइया में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। यहां पर दूसरे गांव का एक व्यक्ति ग्राम प्रधान का बेहद करीबी है। धनंजय कुमार नाम के इस व्यक्ति के खाते में प्रधान व सचिव ने आठ माह 13 दिन की मजदूरी दिखाते हुए एक लाख दो हजार 753 रुपये का भुगतान कर दिया है। जबकि 237 रुपये की दर से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.