कौशाम्बी, जनवरी 28 -- महिला ने फर्जी प्रमाण-पत्र के सहारे आंगनबाड़ी सहायिका पद पाने का प्रयास किया। मंगलवार को शिकायत मिलने पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने प्रभारी डीपीओ शालिनी रंजन को कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर प्रभारी डीपीओ ने पत्र जारी सीडीपीओ सरसवां से जवाब तलब किया है। सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के लौंगावां निवासी बरखा देवी ने पिछले वर्ष फर्जी आय प्रमाण पत्र के सहारे आंगनबाड़ी सहायिका पद हथियाने का प्रयास किया था। चयन होने के बाद आय प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर उनका चयन निरस्त कर दिया गया था। इस वर्ष उन्होंने पुन: चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया है। मामले की शिकायत गांव की ही आवेदिका प्रियंका देवी ने मंगलवार को सीडीओ से किया। सीडीओ ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीडीपीओ सरसवां सुशील कुमार को कड़ी फटकार लगाया। इतना ही नहीं प्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.