फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। विभागीय अनदेखी के चलते माइनर को काटकर उसमें 15 फीट का रास्ता निजी स्वार्थवश एक किसान द्वारा बना दिया गया। माइनर को दोनों ओर से काटकर बनाए जाने वाले रास्ते को बंद न करने की दशा में यदि माइनर में पानी आता है तो अन्य किसानों के खेत पानी से लबालब होने से इंकार नहीं किया जा सकता। निचली गंगा नहर से पोषित बरेठर माइनर में पूर्व में पानी जाने के बाद यह सूखी पड़ी है। इस माइनर से कोरसम, बहरौली, बरेठर आदि के किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। लेकिन इसके सूखी पड़ी होने के कारण कोरसम गांव के पास एक किसान ने दोनों ओर की पटरियों को काटकर माइनर की पुराई कर करीब 15 फीट का रास्ता बना लिया। बताते हैं कि अपने खेतों तक जाने का मार्ग सुलभ किए जाने के लिए निजी स्वार्थवश पटरियों को बराबर कर दिया गया है। सिंचाई विभाग की अनदेखी क...