अलीगढ़, सितम्बर 17 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जनसमस्याओं का सरकारी पोर्टल पर कैसे निस्तारण हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 45 दिन बीत जाने के बाद भी एक स्ट्रीट लाइट नही जल सकी है। शिकायकर्ता ने अब सीएम को ट्वीट किया है। जयगंज गौरांग कुटीर मंदिर वाली गली निवासी एडवोकेट अर्जुन सक्सेना ने बताया कि गली की दो स्ट्रीट लाइटें जुलाई माह के अंतिम से खराब पड़ी है। इन लाइटों को ठीक कराने के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर तीन अगस्त को शिकायत की। कुछ दिनों स्ट्रीट लाइट ठीक भी नहीं हुई और शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। जब फीडबैक अंसतुष्ट दिया गया तो फिर से शिकायत ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद नगर निगम के एप पर इस संबंध में शिकायत भेजी गई। वहां भी वर्क एंड प्रोग्सेस दिखा रहा है। इसी दौरान दो बार व्हाट्सएप के जरिए मेयर को शिकायत भेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.