अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग इन दिनों चर्चाओं में है। अब एक सीएचसी अधीक्षक की नियुक्त के लिए सांसद से लेकर डिप्टी सीएम तक की पैरवी चर्चाओं में है। मामला इगलास सीएचसी से जुड़ा हुआ है। जहां की अक्षीक्षक डा. ज्योति शर्मा की नियुक्ति के लिए अलीगढ़, हाथरस सांसद, ब्लॉक प्रमुख इगलास तक ने पत्र लिखकर सिफारिश की। तमाम सिफारिशों के बाद इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नया चिकित्सा अधीक्षक मिल गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने 15 जुलाई को आदेश जारी कर डॉ. ज्योति शर्मा को तत्काल प्रभाव से इगलास सीएचसी का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति लंबे समय से चल रहे विवाद और राजनीतिक संस्तुतियों के बाद हुई है। आदेश में उल्लेख है कि अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने डॉ. ज्योति की नियुक्ति के संबंध में उप मुख्यमंत्री बृज...