कानपुर, नवम्बर 12 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। सरवनखेड़ा ब्लॉक के मूसानगर, घाटमपुर, रायपुर व नवीपुर मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले गजनेर चौराहे पर आज तक शौचालय की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों व यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था न होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व बच्चों को होती है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शौचालय की मांग के बाबजूद ग्राम पंचायत द्वारा अभी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जबकि ग्राम सभा की जगह न होने के चलते लोग पल्ला झाड़ रहे हैं। कानपुर देहात की सबसे बड़ी गल्ला मंडी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले गजनेर कस्बे के चौराहे से नवीपुर, घाटमपुर, मुसानगर व रायपुर जाने वाले यात्रियों की दिन भर आवाजाही बनी रहती है। वहीं सप्ताह में दो दिन लगने वाली गल्ला मंडी में भी कई जिलों के व्यापारी साधनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.