मेरठ, जून 2 -- एनवायरमेंट क्लब द्वारा नगर निगम एवं बीवीजी के सहयोग से महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि गगोल तीर्थ पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने बताया पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन के संदेश को प्रचारित करते हुए पवित्र सरोवर के आसपास प्लास्टिक कूड़ा साफ किया गया। क्लब टीम व बीवीजी कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर प्लास्टिक जनित कूड़ा साफ किया। यहां आए श्रद्धालुओं को प्लास्टिक का बहिष्कार करने और नदियों व पवित्र स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने को जागरूक किया। सभी ने प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ ली। प्रतीक शर्मा, वंश मित्तल, प्रियांशु पत्रेवाल,राजीव शर्मा, संजीव जैन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.