गोरखपुर, जनवरी 27 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में सोमवार की सुबह बंदर के हमले से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि एक बड़ा काला बंदर लोगों पर अचानक छलांग लगाकर गिरा देता है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। गांव निवासी 56 वर्षीय कृष्णावती सिंह पत्नी योगेन्द्र सिंह सुबह करीब नौ बजे अपने घर की छत पर धूप में बैठी थीं। बेटे चंदन सिंह के अनुसार, अचानक एक काला बंदर छत पर आ गया और माताजी को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर पड़ीं। गंभीर रूप से घायल कृष्णावती सिंह को परिजन तत्काल गगहा के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शाम करीब सात बजे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.