गोरखपुर, जनवरी 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गगहा थाना क्षेत्र के एक युवक की नागरिकता को लेकर सवाल उठा है। सीओ बांसगांव इसकी जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में युवक के भारतीय दस्तावेज को सही बतायाा जा रहा है, इसलिए थाई नागरिकता पर अब सवाल उठ रहा है। शिकायतकर्ता ने युवक को थाईलैंड का नागरिक बताते हुए भारतीय दस्तावेज फर्जी और कूटरचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस का दावा है कि शिकायकर्ता का युवक से विवाद है, इसलिए वह आरोप लगा रहा है। हालांकि पूरी जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। गगहा थाना क्षेत्र के विनोद सिंह ने पिछले दिनों एसएसपी को लिखित शिकायत देकर कहा है कि आरोपी का वास्तविक नाम कुछ और है और वह थाईलैंड का नागरिक है। उसके पास थाई नेशनल आईडी तथा थाई पासपोर्ट है, जिसमें उसका नाम फोटो के साथ दर्ज है। आरोप लगाया कि आरोपी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.