नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में मामूली राहत नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिन गंभीर श्रेणी में रहने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। हवा की गति बढ़ने और सुबह स्मॉग में कमी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली के लगभग सभी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 427 दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यह 354 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों पर ध्यान दें तो दिल्ली के लोगों इस समय साल के सबसे अधिक प्रदूषित दिनों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को चौबीस घंटे के अंदर व...