मुरादाबाद, जनवरी 29 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज के रेंजर्स विभाग और एनएसएस इकाइयों की ओर से राहवीर योजना और कैशलेस योजना के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं। राहवीर योजना उन संवेदनशील नागरिकों को सम्मानित करने की पहल है, जो दुर्घटना के समय सहायता करने के लिए आगे आते हैं। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन रेंजर्स प्रभारी प्रो. एकता भाटिया एवं डॉ. प्रेमलता कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल ने किया। प्रो. किरन साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. सुधा सिंह, प्रो. वंदना पांडे, प्रो. सुदेश, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. शैफाली अग्रवाल, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. सुनीति लता, शिवि व्यास, शिवा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...