उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। लंबे समय से बीमार चल रहे तीन वृद्धजनों की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुरवा के भगतखेड़ा निवासी 65 वर्षीय ब्रम्हलाल, शहर के शाहगंज मोहल्ला निवासी 72 वर्षीय पुष्परानी और अचलगंज के डालखेड़ा गांव निवासी 85 वर्षीय मैका लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. आशीष ने बताया कि परिजनों के अस्पताल पहुंचाने से पहले सभी की सांस थम चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...