मऊ, जनवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहादुर निवासी 56 वर्षीय बाइक सवार जितेन्द्र रविवार की देर रात मधुबन की तरफ आ रहे थे, इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...