सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राज्य में गंभीर बीमारियों के इलाज और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना की पारदर्शिता को लेकर विधानसभा में विधायक भूषण बाड़ा ने सवाल पूछा है। विधायक के सवाल पर सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्य में सालाना 8 लाख रुपये से कम आय वाले गंभीर मरीजों के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना पहले से संचालित है। हालांकि विधायक ने आरोप लगाया कि कई गंभीर बीमारियाँ जैसे ब्लड ट्यूमर, किडनी प्लाज्मा फेरेसीस, चेहरे की विकृति, ब्रेन हेमरेज, डेंगू आदि बीमारी का इलाज कथित तौर पर योजना की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने के कारण गरीब मरीज समय पर इलाज नहीं करा पाते और कई बार मौत का सामना करना पड़ता है। विधायक ने योजना में पारदर्शिता बढ़ाने, सिंगल विंडो अपनाने और बीमारी चयन की प्रक्रिया सरल बनाने का सवाल भी उठाया है।

हि...