मोतिहारी, जनवरी 9 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी पुलिस सभागार में एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण के लिए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने गंभीर कांड के फरार अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वहीं ठंड में चोरी की वारदात पर लगाम लगाने को लेकर नियमित गश्ती करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हाल हीं में जेल से छुटे कुख्यात अपराधियों, चोरी के कांड में जमानत पर बाहर आए बदमाशों पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही फरार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने व शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया। बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.