गोंडा, फरवरी 8 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला होम्योपैथिक अस्पताल नाली के गंदे पानी से घिरा हुआ है। स्थिति यह है कि मरीज गांठ भर भरे गंदे पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचते हैं। बताया जाता है कि यह पानी कई नालियों से बहकर वहां पहुंचता है। गंदा इतना है कि पानी का रंग एकदम हरा नजर आता है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है लेकिन किसी भी जिम्मेदार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। पानी से उठती बदबू से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज व होम्योपैथिक अस्पताल आने वाले मरीज परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल परिसर में नेत्र विभाग के बगल जिला होम्योपैथिक अस्पताल का संचालन किया जाता है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिदिन यहां डेढ़ से दो सौ मरीज इलाज कराने आते हैं। अस्पताल के बगल कोविड अस्पताल से आने वाले सड़क पर महीनों से नाली का गंदा पानी भ...