संभल, अप्रैल 4 -- सराय तरीन और लाडम सराय में घरों में पीने का दूषित पानी पहुंचने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पीने के पानी की समस्या को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इलाके में लोगों को पीने योग्य साफ पानी नहीं मिल रहा, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की और चेतावनी दी कि समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.