गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण के बाद अधिकारियों को गांव रामपुरा, नखडौला, सिकंदरपुर, बढ़ा और बामडौली गांव में गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एचएसवीपी और जीएमडीए अधिकारियों के साथ तालमेल करके समस्या को निपटाएं। कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ और सुशील ठाकरान ने आयुक्त को बताया कि यह गांव मुख्य सड़कों से नीचे है। मुख्य सड़कों पर सीवर की मुख्य लाइन जीएमडीए और एचएसवीपी ने डाली है। इनके साथ मिलकर समस्या का समाधान जल्द करवाया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि इन गांवों के लिए बरसाती नाला डिजाइन किया जाए। इस मौके पर एसडीओ संजोग शर्मा, विकास शर्मा, अमन राठी, जेई अनदीप मलिक, देवेंद्र, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.