उरई, जनवरी 7 -- कदौरा। कदौरा के ग्राम बबीना में कई दिनों से नलों से आ रहे गंदे पानी की सुध जिला प्रशासन ने ली है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर अफसर हरकत में आए। बुधवार को अफसरों की टीम ने गांव जाकर पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए। वहीं, ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। बुधवार को जल निगम के अवर अभियंता के साथ उपजिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह, बीडीओ संदीप मिश्रा की संयुक्त टीम बबीना गांव पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पेयजल पाइप लाइनों की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर पेयजल पाइप लाइनें नालियों से होकर गुजर रही थीं, जिनमें लीकेज होने के कारण गंदा पानी नलों तक पहुंच रहा था। टीम ने ग्रामीणं अमित कुमार, अजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुरेश विश्व...