भदोही, फरवरी 15 -- भदोही, संवाददाता। औराई ब्लॉक क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव स्थित नहर कूड़ा-कचरा से पटा पड़ा है। दूषित नहर से उठने वाला दुर्गंध लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसपास के लोग घर से निकला कचरा नहर में ही डंप कर रही हैं। नहर में उगी झाड़ियां व जमा काई सड़कर बजबजा रहा है। नहर में पानी छोड़े जाने पर हल्का कचरा बह जाता है। लेकिन पानी बंद होने के चंद दिनों बाद ही फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। नहर सफाई कराने की मांग ग्रामीण बार-बार कर रहे हैं लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय जनता में नहर विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...