गोड्डा, अक्टूबर 6 -- गोड्डा। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान, जो शहर की पहचान और खेल प्रेमियों का केंद्र माना जाता है, दुर्गा पूजा के बाद पूरी तरह गंदगी से पट गया था। मैदान के अंदर चारों ओर प्लास्टिक के ग्लास, प्लेट, नाश्ते के डिब्बे, आइसक्रीम कप और शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं। रोजाना वॉकिंग करने वालों और खिलाड़ियों को मैदान में प्रवेश करना तक मुश्किल हो गया था। गांधी मैदान, जो हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहता है। इस बार दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के कारण बदहाल हो गया। नगर परिषद ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में सफाईकर्मियों के साथ कई स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल हुए। पूरे मैदान से प्लास्टिक और कचरा एकत्र कर उसे निस्तारित किया गया। हालांकि मैदान पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.