भभुआ, फरवरी 9 -- महापुरुष के नाम पर बने पार्क की देखरेख में शिथिलता बरतने की शिकायत बोले शहरवासी, नगर परिषद इसकी साफ-सफाई कराकर सौंदर्यीकरण कराए (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की हृदयस्थली माने जाने वाले एकता चौक के पास का चंद्रशेखर आजाद पार्क इन दिनों गंदगी से पटा दिख रहा है। कभी शहर की पहचान रहे इस पार्क की हालत देख लोग नाराजगी जता रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि पार्क के आधे हिस्से में शौचालय निर्माण कर दिए जाने से इसका क्षेत्रफल पहले ही कम हो गया है। शेष हिस्से में कचरा फेंके जाने से यह स्थल अनाकर्षक दिख रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस पार्क को हम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद के नाम से जानते हैं, उसकी ऐसी उपेक्षा अच्छी नहीं है। पार्क के चारों ओर फैली गंदगी न सिर्फ सौंदर्य को बिगाड़ रही है, बल्कि आने-...