कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। रामनवमी शोभायात्रा रूट पर पड़ने वाले वार्ड-25 काकादेव एम ब्लॉक की सड़कों पर गंदगी मिलने पर सफाई नायकों पर कार्रवाई की गई। 500 कर्मचारी लगाकर रामलीला मार्ग को चमकाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह ने रामलला मंदिर रावतपुर आने-जाने वाले संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। इसमें साफ-सफाई दुरुस्त नहीं मिली। सुबह सड़कों पर झाड़ू न लगने और छपेड़ा पुलिया होते हुए नमक फैक्ट्री चौराहे के बीच में जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। ग्रीन बेल्ट में भी गंदगी थी। मसवानपुर चौराहे से सिलेन्डर चौराहे के बीच कई जगह कूड़े के ढेर लगे पाए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने वार्ड-25 में कार्यरत सफाई नायक कमलेश, वार्ड-60 में कार्यरत सफाई नायक संजय हजारिया और वार्ड-86 में कार्यरत सफाई नायक दिनकर का वेतन रोक दिया। इसके अलावा सोबरन सिंह, सफाई एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.