सहारनपुर, फरवरी 24 -- सहारनपुर। नगर निगम ने सोमवार को गंदगी फैलाने वाले एक मीट व्यापारी व नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मीट की दुकान को सील कर दिया और एक भैंस जब्त कर ली। गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर आज नगर निगम ने गंदगी फैलाने वाले एक मीट व्यापारी व डेयरी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सराय हिसाबुद्दीन में मछली/मुर्गा का व्यवसाय करने वाले एक दुकानदार को गंदगी फैलाने और नगर निगम द्वारा निर्गत लाइसेंस के बिना व्यापार करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और दुकान को सील कर दिया गया। साथ ही निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी मीट/मछली/मुर्गा आदि का व्यापार करने वाला व्यक्ति नगर निगम द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.