संभल, फरवरी 15 -- प्रदेश सरकार जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत भदरौला में जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई है। शनिवार को भदरौला गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहल्ले में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी न होने से एक से दो फीट तक गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.