हाथरस, फरवरी 21 -- हाथरस। शहर के चामड़ गेट से सादाबाद गेट को जाने वाले मार्ग पर शनिवार को गंदगी और जलभराव से त्रस्त स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। गंदगी और जभराव की समस्या से त्रस्त लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिसके कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात हो या सामान्य दिन, सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है, जिसके चलते हर समय दुर्गंध उड़ती है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.