बदायूं, मार्च 18 -- नगर के वार्ड संख्या 11 में कई दिनों से सफाई न होने से नाराज लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वार्ड निवासी फूलसिंह ने बताया कि उनके वार्ड में कई-कई दिन नगर पालिका के सफाई नहीं आते है। जिसके कारण यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लग जाते हैं और लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। उन्होनें यह भी बताया कि वार्ड में टूटी नालियां और टूटी सड़क के कारण लोगों को निकालने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने डीएम से वार्ड में सफाई कराने की गुहार लगाई है। इस मौके पर राजवीर, अरुण सागर, धनीराम, फूलसिंह, गोविंद सागर, राजपूत सागर, प्रमोद सागर, बंटी सागर, छत्रपाल सागर, दीपक कुमार, अजय कुमार, मानव सागर, मधु सागर, विक्की आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.