हापुड़, जनवरी 28 -- नगर के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला रामगंज में गंदगी और दुर्गन्ध से लोगों का हाल बेहाल है। मोहल्ले के लोगों ने पालिका के सभासद पर साफ-सफाई न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो पालिका में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बंटी त्यागी ने कहा कि रामगंज में सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते है, ऐसे में कई दिन तक कूड़ा नहीं उठ पाने के कारण गंदगी का ढेर लग जाता है। जिससे यहां आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई दिन तक कूड़ा जमा होने के कारण सड़ जाता है, जिससे दुर्गन्ध आती है और लोगों को परेशान होना पड़ता है। छोटे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कई बार साफ-सफाई को लेकर सभासद से शिकायत की गई है, लेकिन सभासद भी अपने वार्ड की साफ-सफाई ...