संतकबीरनगर, मई 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में विकास की बयार बहाने का दावा करने वाले अधिकारियों की नजर उनके स्थानीय नाथनगर ग्राम पंचायत पर ही नहीं पड़ रही है। ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों की सूची में शामिल होने के बाद भी विकास से कोसों दूर है। सबसे बड़ी समस्या गंदगी और लटकते विद्युत तार हैं। गांव को जोड़ने वाली हर सड़क के किनारे सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लेकिन इस विकट समस्या से निजात दिलाने में जिम्मेदार पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। जबकि बीडीओ से लेकर हर जिम्मेदार अधिकारी यहीं से ब्लाक मुख्यालय पहुंचता है। दुर्दशा से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। नाथनगर ग्राम पंचायत में तीन पुरवा हैं। इसमें पुरानी बाजार और बड़का पुरवा में अधिक आबादी है। बड़का पुरवा में दो वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.