भभुआ, जनवरी 20 -- गंदे शौचालय का उपयोग आम लोगों तथा कर्मचारियों के लिए बनी मजबूरी सबमर्सिबल पंप के पास मूत्र त्याग से जमी गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। निबंधन कार्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां स्थित शौचालय गंदगी और कीचड़ से भरा हुआ है, जिससे कार्यालय में आने वाले आम लोगों के साथ-साथ वहां कार्यरत कर्मचारियों को भी शौचालय का उपयोग करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि शौचालय में पसरी गंदगी से दुर्गंध निकल रही है। लोगों को नाक पर रूमाल रखकर अंदर जाना पड़ रहा है। कुछ लोग मजबूरी में शौचालय का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग निबंधन कार्यालय परिसर के अंदर ही खुले स्थानों पर मूत्र त्याग करने को मजबूर हैं। विशेषकर उस स्थान पर, जहा...