नई दिल्ली, जुलाई 10 -- शहर के चामड़ गेट से एटा जिले के जलेसर को जोड़ने वाले जलेसर रोड पर कई सालों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यहां जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। गंदगी और जलभराव की वजह से स्थानीय लोगों को और राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या और ज्यादा गंभीर हो गई है। दुकनों के बाहर कई-कई फीट तक गंदा पानी जमा होने की वजह से दुकानदार, स्थानीय लोग और राहगीरों को काफी ज्यादा दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दुस्तान के अभियान 'बोले हाथरस' के तहत गुरुवार को जलेसर रोड पर पहुंचकर हिंदुस्तान टीम से बात करते हुए लोगों ने दर्द को साझा किया। लोगों ने बताया कि शहर के जलेसर रोड से एटा जिले के जलेसर कस्बे को जोड़ने वाला हाथरस-जलेसर एक प्रमुख मार्ग है। 28 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.